परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

सड़क पर विद्यार्थी, स्कूल पर ताला,अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन


 सड़क पर विद्यार्थी, स्कूल पर ताला,अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा. शहर के वार्ड नंबर-7 में किशनावतों की खेड़ी स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल को हिंदी व अंग्रेजी दोनों ही माध्यम में दो पारियों में संचालन किया जाए। सेमुमाराजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रासंघ अध्यक्ष सुमित्रा पूर्बिया के नेतृत्व विद्यार्थियों ने स्कूल को ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया।


विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल को इसी सत्र से कक्षा पहली से पांचवीं तक अंग्रेजी माध्यम कर दिया गया। गांव में हिंदी माध्यम स्कूल नहीं है। ऐसे में हिंदी माध्यम के लिए ग्रामीण छोटे बच्चों को अब कहां भेजेंगे...? सूचना पर शिक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों से समझाइश की। विभागीय अधिकारियों ने स्कूल को हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में दो पारियों में संचालन का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला। रतनलाल, डालू जाट, देवीलाल, होकमचंद प्रजापत आदि मौजूद रहे।


बीगोद. क्षेत्र के किशनगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग लेकर मंगलवार को विद्यार्थी सड़क पर उतर आए। स्कूल के बाहर करीब तीन घंटे बीगोद-कोटड़ी सड़क मार्ग पर प्रदर्शन किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामनिवास ने बताया कि स्कूल में शिक्षकों की कमी चल रही है। छात्रों ने अध्यापक लगाने की मांग की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते शिक्षा विभाग ने तीन शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर लगाए हैं। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया व स्कूल में कक्षाएं लगी।

सड़क पर विद्यार्थी, स्कूल पर ताला,अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें