परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

भाजयुमो का युवा आक्रोश महाघेराव में बोले नेता ‘पेपर सेल कमीशन बना आरपीएससी’


भाजयुमो का युवा आक्रोश महाघेराव में बोले नेता ‘पेपर सेल कमीशन बना आरपीएससी’

अजमेर. राजस्थान में सियासी मानसून अब सक्रिय हो चला है। भाजपा ने मंगलवार को युवाओं को साधने के लिए आरपीएससी में पेपर लीक और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने के साथ गुबार निकाला।अजमेर में मंगलवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निकट आयोजित सभा में सांसद और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि साढ़े चार साल में 19 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कर अशोक गहलोत ने करोड़ों युवाओं के सपने तोड़ दिए हैं। पेपर और ओएमआर शीट बाजारों में पहुंच गई। आरपीएससी राहुल गांधी के पेपर सेल कमीशन के रूप में काम कर रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के निकट आयोजित सभा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के घोटालों को भाजयुमो ने इसी तरह उजागर किया है।


कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार है। कांग्रेस का पूर्व राज्यमंत्री गोपाल केसावत लाखों रुपए लेकर ओएमआर शीट में नंबर बदलने का कारनामा कर रहा था। जिस दिन सीबीआई जांच हुई उस दिन सीएमओ से भी घोटाले बाहर आ जाएंगे। चार माह बाद इस सरकार की विदाई करेंगे। भाजपा 90 दिन के अंदर भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। युवाओं को लाठियों, बेरिकेडिंग से घबराने के बजाय संघर्ष के लिए तत्पर रहना होगा।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि गहलोत सरकार ने पेपर लीक को भी इंडस्ट्री का दर्जा दे दिया है। पेपर लीक कांड के सरगना सुरेश ढाका को बचाने के लिए सलमान खुर्शीद पैरवी करने पहुंचे। बाबूलाल कटारा के बंगले पर ना बुलडोजर चला ना उसकी संपत्ति जब्त हुई। उसने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए 1.5 करोड़ रुपए किसे दिए, यह सबके सामने है। 32 लाख युवाओं को ना भत्ता ना नौकरियां मिलीं। युवाओं के साथ अन्याय और छलावा हुआ। जन विरोधी सरकार की चार माह बाद विदाई करनी जरूरी है।



बिगड़े बोल : हटाएंगे मुगलिया सल्तनत को

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी ने सीएम गहलोत का नाम लिए बगैर कहा कि अजमेर से 132 किलोमीटर दूर जयपुर में मुगलिया सुल्तनत बैठी है। इसे युवा उखाड़ फैंकने के लिए तैयार हैं। युवाओं को ऋषि दयानंद, स्वामी विवेकानंद, भगतसिंह, भगवान महावीर, जयप्रकाश नारायण की तरह इतिहास बदलने को तैयार रहना होगा।


टेढ़ी ही रहती है पूंछ...

अलवर सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष बाबा बालकनाथ ने कहा कि आरपीएससी के घोटालेबाज सदस्य कटारा ने युवाओं को कटोरा थमा दिया। पेपर बंगलों-दफ्तरों से चोरी होकर बाजारों में पहुंच गए। कांग्रेस हर बार चुनाव जीतते ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाती है।


यह रहे मौजूद

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर, महापौर बृजलता हाड़ा, उप महापौर नीरज जैन, अरविंद यादव, धर्मेश जैन, शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल जैसवाल, देहात अध्यक्ष अर्जुन नलिया।


‘दूषित मक्खियों’ को भगाएंगे बाहर

बालकनाथ ने कहा कि मैं प्राचीन झरनेश्वर महादेव मंदिर पूजा करने पहुंचा। रास्ते में मुझे द्मदूषित मक्खियां द्य बहुत दिखीं। इन मक्खियों को जल्द बाहर भगाएंगे और शांति स्थापित करेंगे।


भाजयुमो का युवा आक्रोश महाघेराव में बोले नेता ‘पेपर सेल कमीशन बना आरपीएससी’ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें