परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 20 जुलाई 2023

पढ़ाई छोड़ रोजगार के लिए गई छात्रा को फिर स्कूल से जोड़ा


 पढ़ाई छोड़ रोजगार के लिए गई छात्रा को फिर स्कूल से जोड़ा

छींच. पढ़ाई छोड़ रोजगार के लिए अहमदाबाद पहुंची छात्रा को शिक्षक व स्टाफ ने पुन: बुलाकर विद्यालय से जोड़कर उसके परिवार को आर्थिक संबल दिया। दरअसल, पंचायत समिति बागीदौरा के ग्राम पंचायत जलदा के हमीरपुरा गांव में राउमावि बोड़ीगामा के शिक्षक जोधासिंह अभिभावक सम्पर्क के दौरान कक्षा 8वीं में अध्यनरत पायल बंजारा के घर पहुंचे।


पायल परीक्षा में पूरक आई थी। वह स्कूल नहीं आ रही थी। पायल के घर पहुंचे तो यहां पता चला कि पायल के पिता का दो वर्ष पूर्व देहांत हो गया है। घर में रह रही बहनों ने बताया कि उनकी मां और पायल दोनों अहमदाबाद में रोजगार के लिए गई हैं। घर पर बेटियों से पूरी जानकारी ली तो पता चला घर में उचित व्यवस्था नहीं है और बरसात का पानी टपकता है। दरवाजा भी टूटा है।


शिक्षक ने लौटकर इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र पाटीदार व स्टाफ के साथियों को दी। साथ ही जोधासिंह ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए व्हाट्सएप स्टेटस पर इन बेटियों के सहयोग के लिए बात रखी । व्हाट्सएप स्टेटस को देख कर दो दिन में शिक्षक वर्ग, समाज सेवी, भामाशाह आगे आए और देखते ही देखते इस परिवार के लिए 45 हजार की राशि की एकत्र हो गई। पायल जो अहमदाबाद काम पर अपनी मां के साथ गई थी उससे सम्पर्क किया। दोनों को अहमदाबाद से घर वापस बुलाया गया और एकत्र की गई राशि परिवार को बुलाकर दी गई। पायल को वापस विद्यालय से जोड़ा गया।

पढ़ाई छोड़ रोजगार के लिए गई छात्रा को फिर स्कूल से जोड़ा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें