परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 26 जुलाई 2023

पाक विस्थापित सरकारी स्कूल का इंग्लिश मीडियम करने का विरोध, धरने पर बैठे बच्चे



 पाक विस्थापित सरकारी स्कूल का इंग्लिश मीडियम करने का विरोध, धरने पर बैठे बच्चे

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाक विस्थापित काली बेरी को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जा रहा है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को बच्चों की टीसी ले जाने की बात कही है। इसके विरोध में मंगलवार को बच्चों ने स्कूल के बाहर धरना देकर विरोध जताया। हालांकि बाद में सीबीईओ सज्जाद खान द्वारा स्कूल प्रशासन के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों तक हिंदी माध्यम स्कूल बंद नहीं होने और प्रवेश जारी रखने के निर्देश पर धरना समाप्त कर दिया गया।


दरअसल, राउप्रावि पाक विस्थापित कालीबेरी को अंग्रेजी माध्यम की महात्मा गांधी स्कूल में परिवर्तित करने के आदेश किए गए हैं। अभिभावकों को लगा कि उनके बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूल में मुश्किल से पढ़ पाएंगे और स्कूल प्रशासन द्वारा भी इसको लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो नाराज बच्चे विद्यालय के मेन गेट  पर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर हिंदी माध्यम स्कूल बंद नहीं करने की मांग की।


मामला गर्माया तो सीबीईओ ने हिंदी-अंग्रेजी स्कूल 2 पारी में चलने की बात कही

अभिभावकों का कहना है कि जब पाक विस्थापितों की बस्ती में हिंदी माध्यम की स्कूल पाक विस्थापित बच्चों के लिए खोली गई तो अब महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल क्यों खोली जा रही है। इससे उनकी हिंदी माध्यम की स्कूल बंद हो जाएगी और उनके बच्चों को दूरदराज की स्कूल में प्रवेश के लिए जाना पड़ेगा। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद मामला कलेक्टर और सीबीईओ सिटी तक पहुंचा तो सीबीईओ सिटी ने अवगत करवाया कि स्कूल बंद नहीं होगा और हिंदी व अंग्रेजी माध्यम दो पारी में चल सकेंगे


इधर, पूंजला अंग्रेजी स्कूल दूसरी पारी में चलाने का विरोध

राबाउमावि पूंजला स्कूल में हिंदी माध्यम की स्कूल सुबह की पारी और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम की स्कूल द्वितीय पारी में चलने का अभिभावकों ने विरोध किया। शिक्षाधिकारियों को ज्ञापन देकर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल को सुबह की शिफ्ट में संचालित करने की मांग की। अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के रूपाराम रलिया ने बताया कि जब निदेशालय से महात्मा गांधी स्कूल को प्रथम पारी में संचालित करने के आदेश हो रखे है तो इसको द्वितीय पारी में चलाना उचित नहीं है


पाक विस्थापित सरकारी स्कूल का इंग्लिश मीडियम करने का विरोध, धरने पर बैठे बच्चे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें