गैर शैक्षणिक कार्य का बहिष्कार, नोटिस की प्रतिलिपि जलाई, तहसील कार्यालय के सामने शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
खाजूवाला . शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी के नाम का ज्ञापन राजस्व तहसीलदार को ज्ञापन देकर बीएलओ व सुपरवाइजर के कार्य बहिष्कार में शामिल शिक्षकों को जारी कारण बताओ नोटिस के सामूहिक प्रत्युत्तर दिया। साथ ही तहसील कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने नोटिस जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।तहसील अध्यक्ष जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि उपखंड अधिकारी कार्यालय से बीएलओ व सुपरवाइजर को जारी कारण बताओ नोटिस 10 जुलाई तक के सामूहिक प्रत्युत्तर में यह प्रदर्शन किया।
शिक्षक संघ शेखावत खाजूवाला की ओर से 8 जून को शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य बीएलओ व सुपरवाइजर से कार्यमुक्त करने का ज्ञापन सौंपा गया था। शिक्षा के अधिकार कानून 2009 में 10 वर्षीय जनगणना, राष्ट्रीय आपदा, लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय चुनाव के अलावा कोई गैर शैक्षणिक कार्य शिक्षक नहीं करेंगे। हमें पढ़ाने दो की तर्ज पर संगठन ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को ज्ञापन व वार्ता की जा चुकी है। सीकर, श्रीगंगानगर, कोटा व चूरू जिला कलक्टर ने भी इस संबंध में यूनियन से वार्ता कर नोटिस व निलंबन रद्द कर दिए थे। इस संबंध में उच्च न्यायालय जोधपुर में शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्य से राहत देने के संबंध में सक्षम अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके बावजूद भी खाजूवाला में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। वहीं नोटिस की प्रतिलिपि तहसील कार्यालय के बाहर जलाकर शिक्षकों ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।,

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें