आपकी बेटी योजना: कई बालिकाओं के खातों में जमा नहीं हुई सहायता राशि
उदयपुर । बालिका शिक्षा फाउण्डेशन राजस्थान की ओर से आपकी बेटी योजना के अंतर्गत आवेदन करने वालीबालिकाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि कई बालिकाओं के खातों में सीधे जमा नहीं हो सकी और वापस फाउंडेशन को लौट गई। बालिकाओं के खातों में राशि जमा कराने के लिए शाला दर्पण पर पोर्टल अंतिम बार 31 जुलाई तक खोला गया है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन के सचिव राजेश कुमार लवानिया ने बताया कि शाला दर्पण बीएसपी पोर्टल विद्यालय लोगिन से किए गए आवेदनों के अनुसार आर्थिक सहायता राशि सीधे बालिकाओं के बैंक खातों में मार्च 2023 में ट्रांसफर करवाई गई दनों में अंकित बैंकबाट गाँ की विभिन्न समस्याओं के कारण कई बालिकाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर नहीं हो सकी। लवानिया ने बताया कि ऐसे आवेदनों का विवरण संबंधित विद्यालय के शाला दर्पण बीएसपी पोर्टल स्कूल लोगिन पर प्रदर्शित हैं, जिसे अद्यतन करवाए जाने के लिए पोर्टल अंतिम बार आगामी 31 जुलाई तक के लिए बालिका शिक्षा फाउंडेशन के खोला गया है।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें