परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

डीएलएड के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी कर सकेंगे कॉलेज परिवर्तन



 डीएलएड के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी कर सकेंगे कॉलेज परिवर्तन

बीकानेर डीएलएड के द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत पात्र प्रशिक्षणार्थी कॉलेज परिवर्तन तथा स्थानांतरण करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवेदन जमा कराना होगा। यह आवेदन गुरुवार से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय में जमा करा सकेंगे। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक रखी गई है।


इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक अशोक कुमार मीणा ने आदेश जारी किए हैं। मीणा ने बताया कि महिला तथा दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियों के साथ विशेष परिस्थितियों में अन्य प्रशिक्षणार्थी का भी कॉलेज स्थानांतरण हो सकेगा। साथ ही प्रशिक्षणार्थी प्रथम वर्ष उत्तीर्ण हो तथा वांछित स्थान पर द्वितीय वर्ष में स्थान रिक्त होना जरूरी हो। इसके अलावा अध्ययनरत संस्था एवं जहां स्थानांतरण चाहा गया है।


उक्त दोनों संस्थाओं में प्रशिक्षणार्थी शुल्क जमा कराने में सहमत हो। साथ ही एक ही स्थान पर एक से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होरे की स्थिति में पहले जिस अभ्यर्थी का आवेदन पत्र जमा होगा, उसका स्थानांतरण किया जाएगा। आवेदन पत्र जमा कराने के साथ अभ्यर्थी को सक्षम स्तर से प्राप्त विकलांगता प्रमाण पत्र, डीएलएड प्रथम वर्ष की उत्तीर्ण प्रमाणित अंक तालिका की फोटो कॉपी, अध्ययनरत संस्था में शुल्क जमा कराने की रदीद तथा स्थानांतरण इच्छित संस्थान में सीट रिक्त होने का प्रमाण पत्र साथ संलग्न करना होगा।

डीएलएड के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी कर सकेंगे कॉलेज परिवर्तन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें