
कक्षा कक्षों की कमी से विद्यार्थी परेशान, रायसर के स्कूल के गेट पर ताला लगा कर ग्रामीणों ने शुरू किया धरना
बीकानेर. रायसर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी के चलते बुधवार को ग्रामीणों व बच्चों ने मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना शुरू किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में 600 से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, लेकिन यहां उनके बैठने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं है, जिससे बच्चों को बैठने में काफ़ी परेशानी होती हैं। सर्दी, गर्मी व बारिश के दौरान हालत खराब हो जाते हैं। बारिश में पुराने कमरों से पानी टपकता है और गिरने का डर रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि जब तक अधिकारी मांगें नहीं मानेंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने स्कूल के सामने टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया और मौके से ग्रामीणों ने डीईओ को फोन किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भेजकर स्थिति से अवगत करवाएंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया है। यदि जल्द ही मांगें नहीं मानी गई तो गांव से बीकानेर पैदल कूच करेंगे। मौके पर सीबीईओ भी पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, बीरबल सिंह, भोपाल सिंह, मंगतूराम, समाजसेवी सुमेरसिंह भाटी, दानाराम, जाकिर खान ,गोविंद सिंह, बंशीदास, सरपंच महेंद्र मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें