परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

बुधवार, 19 जुलाई 2023

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों की गिर रही ‘साख’



 प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों की गिर रही ‘साख’

अजमेर. प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों एवं सोसायटी महाविद्यालयों में सैकड़ों पद रिक्त होने से सरकारी महाविद्यालयों की द्मसाखद्य दिन ब दिन गिरती जा रही है। प्राचार्यों, सहायक एवं सह आचार्यों पद रिक्त होने से शैक्षिक व्यवस्था चौपट हो रही है। राज्य सरकार की ओर से नई 275 सोसायटी महाविद्यालय एवं करीब 100 क्रमोन्नत महाविद्यायों में सहायक आचार्यों की नियुक्ति नहीं हुई है। सोसायटी महाविद्यालयों में सहायक आचार्यों के नियुक्ति मामले में आयुक्तालय की ओर से फाइल फाइनेंस डिपार्टमेंट में भेजने का हवाला देकर नियुक्ति नहीं की जा रही है। कई महाविद्यालयों से बच्चे निजी महाविद्यालयों में पलायन कर रहे हैं।


रिक्त पदों के हालात


प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय : प्राचार्य के 292 में से 265 पद रिक्त हैं, सह, सहायक आचार्य एवं व्याख्याता के 2187 पद रिक्त हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष के 292 में से 268 पद रिक्त, पीटीआई के 292 में से 271 पद रिक्त हैं।


सोसायटी अंतर्गत पदों की स्थिति : 166 प्राचार्य के सभी पद रिक्त, सह, सहायक आचार्य व व्याख्याता के 1742 पद रिक्त, पुस्तकालयाध्यक्ष व पीटीआई के सभी 166-166 पद भी रिक्त हैं।


राजकीय कॄषि महाविद्यालयों की स्थिति : 129 महाविद्यालयों में प्राचार्य के सभी 129 पद खाली है। सह, सहायक आचार्य व व्याख्याता के सभी 348 पद रिक्त हैं।


राजसेस सोसायटी के तहत महाविद्यालयों में अन्य पद : इनमें करीब 2000 अशैक्षणिक वर्ग के पद रिक्त हैं। राजकीय कृषि महाविद्यालयों में 493 पद रिक्त हैं।


(आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के अनुसार एक अप्रेल 2023 के आंकड़ों के अनुसार)

प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों की गिर रही ‘साख’ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें