शिक्षक की प्रतिनियुक्ति व रिक्त पदों को लेकर विरोध
श्रीडूंगरगढ़. लखासर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों व अभिभावकों तालाबंदी कर विरोध जताया। विद्यालय में कार्यरत अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक विनोद वर्मा के प्रतिनियुक्ति आदेश को निरस्त करने और गणित व संस्कृत विषय सहित अन्य रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। अभिभावकों के साथ ग्रामीणों ने विद्यालय के आगे धरना लगाकर मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय में करीब 550 विद्यार्थी अध्ययनरत है, लेकिन राज्य सरकार व विभाग की ओर से खाली शिक्षको के पदों को भरने की बजाय शिक्षकों की अन्य स्कूलों में प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
इसके बाद प्रधानाचार्य अनाराम सेरङिया द्वारा ग्रामीणों से समझाइश कर मांग को सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने एकबारगी धरना स्थगित कर तालाबंदी को खोला और शीघ्र मांग पूर्ण नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, मुखराम मेघवाल, दानाराम गेट, पाबूदान सिंह भाटी, भंवरलाल खिलेरी, भीखाराम नाई, विजेंद्र सिंह तंवर, रामचन्दर गेट, लालूराम प्रजापत, सहीराम खिलेरी, देबुराम मेघवाल, भरतसिंह तंवर व विद्यार्थी, अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें