गैर शैक्षणिक कार्य कराने के विरोध में किया प्रदर्शन,उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
लूणकरनसर. शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य करवाने के विरोध को लेकर मंगलवार को शिक्षक संघ शेखावत के बैनर तले बड़ी तादाद में शिक्षकों ने उपखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा इस मुद्दे को लेकर उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा से वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेवन्तराम गोदारा, तहसील अध्यक्ष रतीराम सारण, मंत्री हेमेन्द्र बाना, खुमाणाराम सारण व संघर्ष समिति संयोजक प्रदीप बिजारणियां के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी वर्मा से मिले प्रतिनिधिमण्डल ने अवगत करवाया कि शिक्षकों को बीएलओ समेत समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए।
संगठन ने अवगत करवाया कि बीएलओ का कार्य वर्षभर चलता रहता है। इससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। प्रदर्शन के दौरान 60 बीएलओ ने बहिष्कार का संकल्प पत्र भरकर उपखण्ड अधिकारी को सौंपा। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में केसराराम गोदारा, देवेन्द्र सारण, प्रवक्ता जितेन्द्र गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण सियाग, अजीतनाथ, पूनमचंद वर्मा समेत बड़ी तादाद में शिक्षक शामिल हुए।

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें