परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सीडीइओ से मिला शिष्टमंडल

 शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सीडीइओ से मिला शिष्टमंडल

श्रीगंगानगर. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण करने की मांग को लेकर गुरुवार को सीडीइओ पन्नालाल कड़ेला को ज्ञापन दिया। संगठन के जिला कोषाध्यक्ष नरेश विनोचा ने बताया कि वर्तमान में नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है तथा विद्यालय में शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की है कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण जल्दी किया जाए। संगठन के अनुसार विद्यालय में कार्यरत कुक कम हेल्पर का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। इसे समय पर दिया जाए तथा वेतन भी बढ़ाया जाए। शिक्षकों के नोशनल लाभ तथा विभिन्न एसीपी प्रकरणों का समय पर निस्तारण करवाया जाए। मिड डे मील की सामग्री समय पर विद्यालय में उपलब्ध करवाई जाए। शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों जैसे बीएलओ आदि से मुक्त किया जाए। विद्यालयों में कार्यरत 58 साल से अधिक उम्र वाले कार्मिकों को विभिन्न तरह के प्रभारों से मुक्त किया जाए। गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाए। शिष्टमंडल में तहसील अध्यक्ष राकेश बवेजा, जिला प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार स्वामी, मलकीत सिंह, दिनेश कुमार, विनीत कुमार, अमित शर्मा, राकेश कुमार, जगदीश कुमार तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ओर से प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत राजस्थान की प्रत्येक उपशाखा में शिक्षा बचाओ पदयात्रा का आयोजन 15 जुलाई को किया जाएगा। उपशाखा श्रीगंगानगर की ओर से भगतसिंह चौक से लेकर पब्लिक पार्क तक शिक्षा बचाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। उपशाखा अध्यक्ष इन्द्रसेन लिम्बा ने बताया कि संगठन की ओर से 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर सरकार को कई बार ज्ञापन दिया गया और विरोध प्रदर्शन करने के बावजूद अभी तक सरकार ने इन मांगों पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। जिला महिला मंत्री निर्मला गुंबर ने बताया कि द्वितीय चरण में चार अगस्त को जिला मुख्यालय पर शिक्षा बचाओ पद यात्रा के साथ सद्बुद्धि यज्ञ किया जाएगा।

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सीडीइओ से मिला शिष्टमंडल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें