परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 3 जुलाई 2023

RSMSSB : लेवल-वन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तैयारियां शुरू



RSMSSB : लेवल-वन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तैयारियां शुरू

बांसवाड़ा. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशानुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा लेवल-1 के दस्तावेज सत्यापन प्रदेशभर में 5 से 17 जुलाई तक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय पर होंगे। लेवल-1 में चयनित अभ्यर्थी अपने गृह जिले में दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे।इसके बाद अंतिम परिणाम जारी कर अभ्यर्थियों का पदस्थापन किया जाएगा। बांसवाड़ा में प्रारंभिक शिक्षा के कार्मिक बगैर जिला शिक्षा अधिकारी के ही इसकी तैयारियों में जुटे हैं। जानकारी के अनुसार जिलों में दस्तावेज सत्यापन के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अभ्यर्थियों की अंतिम सूची शिक्षा निदेशालय को भेजेगा।वहां से पदस्थापन के आदेश जारी होंगे। ऐसे में उम्मीद है कि आगामी दो माह में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत 21 हजार पदों के लिए परीक्षा हुई थी। बोर्ड ने 26 मई को रीट मेंसलेवल-1 का रिजल्ट घोषित किया था। इसमें सूचीबद्ध किए अभ्यर्थियों में 3266 टीएसपी क्षेत्र के हैं।


मूल दस्तावेज आवश्यक

चयन बोर्ड ने प्रारम्भिक पात्रता जांच के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के लिए प्रमुख निर्देश जारी किए हैं। इसमें स्पष्ट किया है कि प्राप्तांकों के आधार पर पात्रता जांच के लिए पद व विषयवार दो गुना अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया है। सूची में नाम आने से अभ्यर्थी चयन या नियुक्ति का अधिकारी नहीं होगा। पात्रता जांच जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा की ओर से अभ्यर्थी के व्यक्तिश: उपस्थित होने पर शालादर्पण पोर्टल के मॉड्यूल के माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थी को दस्तावेज़ सत्यापन स्थान एवं दिनांक की जानकारी ऑनलाइन आवेदन में भरे मोबाइल व ईमेल आईडी पर दी जाएगी। इनके बंद रहने पर विभाग का दायित्व नहीं होगा। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र, आवेदन सह परी निरीक्षा प्रपत्र, शैक्षिक व प्रशैक्षिक योग्यता, मूल निवास सम्बन्धित वर्ग प्रमाण पत्र, विशेष् श्रेणी का सक्षम स्तर से जारी प्रमाण पत्र, स्वघोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र को स्व:प्रमाणित कर 2 सेट में मूल दस्तावेजों के साथ सत्यापन दल को प्रस्तुत करना होगा। मूल दस्तावेजों के अभाव में किसी अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

RSMSSB : लेवल-वन अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तैयारियां शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें