परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

इंग्लिश मीडियम के रिक्त पदों पर भी लगेंगे लेवल-1 व लेवल-2 के शिक्षक, रिक्त होने पर माध्यमिक से प्रारंभिक शिक्षा में जाएंगे



 इंग्लिश मीडियम के रिक्त पदों पर भी लगेंगे लेवल-1 व लेवल-2 के शिक्षक, रिक्त होने पर माध्यमिक से प्रारंभिक शिक्षा में जाएंगे

शिक्षा विभाग की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती में स्कूलों में पदस्थापन को लेकर पूरी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इस बार प्रारंभिक के साथ माध्यमिक व इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त पदों पर नव चयनितों को नियुक्तियां दी जाएंगी। सबसे पहले प्रारंभिक शिक्षा में पदों को भरा जाएगा। फिर माध्यमिक शिक्षा व जिन अभ्यर्थियों के 12वीं व स्नातक में अंग्रेजी विषय है उनको इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भी पदस्थापन का अवसर मिल सकेगा।  


शिक्षा सेवा नियम 2021 के तहत नियम 6(3) तहत माध्यमिक शिक्षा में पद भरने पर इन शिक्षकों को वापस प्रारंभिक शिक्षा में रिक्त पदों पर लगाया जाएगा। इसी शर्त के आधार पर नियुक्ति दी जा रही है। लेवल-1 के 21 हजार व लेवल-2 के 27 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का आयोजन किया था। लेवल-1 का तो रिजल्ट जारी कर दिया है। डाटा शिक्षा विभाग के पास आ गए हैं। जिला आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। लेवल-2 के विभिन्न विषयों का परिणाम जल्द आने वाला है।


लेवल-2 में यह भी शर्तें

अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूर्व के 33 जिलों के अनुसार होगी


{ लेवल-2 : विज्ञान व गणित व अंग्रेजी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की संख्या रिक्त पदों से अधिक होने पर लेवल-1 के पदों पर शर्त के साथ पदस्थापित किया जाएगा कि रिक्त पद उपलब्ध होने पर वापस मूल पद पर जाना होगा।


{ लेवल-2 के पद रिक्त नहीं होने पर राउमावि में लेवल-1 के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इसमें लेवल-2 के पद खाली होने पर वापस उनको लगाया जाएगा।


{ ऑनलाइन कार्यग्रहण : नवचयनित शिक्षकांे को काउंसलिंग के माध्यम से नियुक्ति मिलेगी। इसमें अभ्यर्थी को ऑनलाइन कार्यग्रहण कराया जाएगा।


{ नवचयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग पूर्व के 33 जिलों के अनुसार ही होगी। इनका पदस्थापन भी इसी के अनुरूप होगा।


सेवा नियम 6(3) सेटअप परिवर्तन : माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में नवचयनित अभ्यर्थियों का पदस्थापन इस शर्त पर होगा कि राजस्थान शिक्षा सेवा नियम, 2021 के नियम 6(3) की कार्यवाही के उपरांत सेटअप परिवर्तन से अध्यापक उपलब्ध होने पर इनको पुन: प्रारंभिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पदस्थापित किया जाएगा। इनके नियुक्ति आदेश में यह शर्त रखी जाएगी।


इसके बाद भी रिक्तियां कम तो इंग्लिश मीडियम : प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा में रिक्तियां कम रहती है तो काउंसलिंग में इंग्लिश मीडियम स्कूलांे की रिक्तियां भी शामिल की जाएगी। इन स्कूलों में साक्षात्कार व अन्य प्रक्रिया से शिक्षकांे की नियुक्ति होने पर वापस इन शिक्षकों को अन्य स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा।


पहले प्रारंभिक शिक्षा : प्रारंभिक शिक्षा के स्कूलों की रिक्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसके बाद अगर प्रारंभिक शिक्षा में रिक्तियां कम हैं तो माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में उपलब्ध रिक्तियां के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी।


इंग्लिश मीडियम में पदस्थापन : खास बात यह कि इन नव चयनित अभ्यर्थियों द्वारा उच्च माध्यमिक व स्नातक अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण कर रखी है। उनके लिए अंग्रेजी स्कूलांे के साथ-साथ अन्य स्कूलों की रिक्तियां प्रदर्शित होगी।

इंग्लिश मीडियम के रिक्त पदों पर भी लगेंगे लेवल-1 व लेवल-2 के शिक्षक, रिक्त होने पर माध्यमिक से प्रारंभिक शिक्षा में जाएंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें