परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

गुरुवार, 7 सितंबर 2023

‘धन के अभाव में कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे’


 ‘धन के अभाव में कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे’

धौलपुर. चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिले में बेहतर कार्य कर रही है जिसके परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेंगे। उक्त वक्तव्य प्रिंसीपल राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल लेफ्टिनेंट कर्नल श्याम कृष्ण टीपी ने कहे। वह समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अंजलि भाल ने कहा कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संबल प्रदान करेगी। उन्होंने समिति के कार्य की सराहना की। संस्थापक सदस्य पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने समिति के प्रयासों को काबिले तारीफ बताया।


 संस्थापक सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि उनके पिताजी का सपना था कि कोई भी विद्यार्थी धन के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित ना रहे। केके शर्मा ने कहा कि दो विद्यार्थियों से शुरू की गई छात्रवृत्ति अब 30 विद्यार्थियों तक जा पहुंची है यह कारवां अब ऐसे ही बढ़ता रहेगा। समिति अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.रामराज लाल शर्मा, राघवेंद्र सिंह जादौन, डॉ. साधना त्यागी ने भी अपने विचार रखें। शैक्षणिक क्षेत्र में तथा हिंदी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए डॉ.नरेंद्र पाल सिंह, पर्यावरण में शिक्षक नरेंद्र यादव का सम्मान किया गय। इस अवसर पर समिति सचिव राजेंद्र सिंह राजोरिया, चंद्र मोहन पाराशर, राम प्रकाश शर्मा, प्रशांत हुण्डावल, गजेंद्र शर्मा, डॉ विनोद गर्ग, डॉ. नरेश शर्मा आदि मौजूद थे। सूरत से राहुल पाराशर ने समिति में विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लिए 72 हजार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। संचालन अनिल मिश्रा व रंजीत दिवाकर ने किया।



इन्हें मिली छात्रवृत्ति

कार्यक्रम में प्रांजल दुबे पुत्र लक्ष्मी नारायण दुबे, बेबी, भारतीय, लोधा पुत्री राम सिंह, दिव्या, रंजू, मोहिनी, नेहा, शालिनी शर्मा, आलिम, आरती, कृष्ण कुमार, शालिनी, पूजा, पूजा, आरुषि सक्सेना, लक्ष्मी, रक्षा, अनीता, शिवानी, अंकित तिवारी, तैयब खान, संध्या, नितेश कुमार, अंजली कुमारी, सपना, वैष्णवी परमार, लाइव अहमद, नेहा व राजकुमारी को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई।


‘धन के अभाव में कोई विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे’ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें