वीरगाथा परियोजना 3.0 : राष्ट्रीय स्तर पर चयनित को मिलेगा 10 हजार रुपए का नकद पुरस्कार ,शौर्य पुरस्कार प्राप्त वीरों की वीरता एवं जीवनियों पर होंगी स्पर्द्धाएं
बनकोड़ा . निदेशालय माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा वीरगाथा परियोजना 3.0 में विद्यालयों में कक्षानुसार श्रेणीवार प्रतियोगिताएं आयोजित करने का आदेश जारी किया है।शौर्य पुरस्कार प्राप्त वीरों की जीवनी पर आधारित कविता, निबन्ध, चित्रकला जैसी गतिविधियों का आयोजन विद्यालयों किया जाकर इनमें से सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर रक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर कक्षानुसार प्रतियोगिताएं 15 सितम्बर तक आयोजित की जानी है।
विभिन्न स्तरों पर होगा मूल्यांकन
इन श्रेणियों के अन्तर्गत विभिन्न सुझात्मक विषय भी दिए गए है। तय समय सीमा के आधार पर स्कूल स्तर पर गतिविधियों का संचालन करने के बाद प्रति श्रेणी एक सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि यानि कुल 04 प्रविष्टियों को माय जीओवी पार्टल पर अपलोड किया जाना है। स्कूल द्वारा प्रेषित प्रविष्टियों को विभिन्न स्तरों पर मूल्यांकन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन के लिए गठित समिति द्वारा प्राप्त सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों की वास्तविकता एवं मौलिकता की पुष्टि की जाएगी।
कितने होंगे विजेता
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के 100 विजेताओं यानी कि प्राप्त सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के लिए उल्लेखित 04 श्रेणीवार 25-25 विजेताओं का चयन किया जाएगा। वहीं राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश स्तर पर 08 विजेताओं और जिला स्तर पर 04 विजेताओं का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को शिक्षा मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी । राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी विजेताओं को संबंधित राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश और जिले द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कक्षानुसार ये होंगी प्रतियोगिताएं
कक्षा 3 से 5 कविता/पेरेग्राफ (शब्द 150)/ पैंटिंग/ चित्रकला
कक्षा 6 से 8 कविता/ पेरेग्राफ (शब्द 300)/ पैंटिंग/ चित्रकला/ मल्टी मीडिया प्रस्तुति
कक्षा 9 से 10 कविता/ पेरेग्राफ (शब्द 750)/ पैंटिंग/ चित्रकला/ मल्टी मीडिया प्रस्तुति
कक्षा 11 से 12 कविता/ पेरेग्राफ (शब्द 1000)/ पैंटिंग/ चित्रकला/ मल्टी मीडिया प्रस्तुति

0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें