
राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
सीकर . राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) प्रदेश कार्यकारिणी बैठक रविवार को हुई। बैठक उप सभा अध्यक्ष मोहन लांबा, प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी राम गोदारा, मुख्य महामंत्री अशोक जाट , प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामलाल खेदड़ की उपस्थिति में हुई। रेसला के सीकर जिला मंत्री श्रवण लाल जाट ने बताया कि प्रांतीय बैठक में रेसला सीकर जिलाध्यक्ष सुभाष महला ने अपने विचार रखते हुए वेतन कटौती निरस्त, एसीपी से संबंधित 9,18,27 के आदेश जल्दी से करवाने, प्राचार्य अनुभव शिथिलन पत्रावली, समस्त बकाया डीपीसी, प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश कोषाध्यक्ष हिसाब का प्रस्तुत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गिरधारी राम गोदारा, महामंत्री अशोक जाट ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
सरकार से विभिन्न स्तरों पर चल रही बातचीत का ब्योरा भी दिया। बैठक की शुरुआत में प्रांतीय कमेटी द्वारा विभिन्न जिलों के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष और जिला मंत्रियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। प्रांतीय बैठक में चूरू मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश, सीकर जिला मंत्री श्रवणलाल जाट, कार्यकारी अध्यक्ष गंगासागर सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष जिलामंत्री , प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
0 Comments:
एक टिप्पणी भेजें