परिषद‍ीय विद्यालयों की अवकाश तालिका वर्ष 2025 देखें व करें डाउनलोड

👇Primary Ka Master Latest Updates👇

सोमवार, 4 सितंबर 2023

नवाचारों के दम पर हमारे शिक्षकों ने बनाई शिक्षक सम्मान सूची में जगह

 नवाचारों के दम पर हमारे शिक्षकों ने बनाई शिक्षक सम्मान सूची में जगह

सीकर. माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह की सूची जारी कर दी गई। शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में सीकर जिले के तीन शिक्षकों का नाम आया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक कानाराम ने बताया कि राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को बिड़ला सभागार जयपुर में आयोजित होगा। समारोह में सीकर जिले के तीन शिक्षकों राजकमल जाखड़, मदनसिंह महला व हेमलता वर्मा का चयन हुआ है। हमारे शिक्षकों ने शैक्षणिक नवाचार के साथ भामाशाहों के सहयोग से स्कूल्स में करवाए निर्माण कार्य करवाए हैं। यही नहीं नामांकन, खेलकूद गतिविधियों में भी हमारे स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रदेश के अन्य स्कूलों से आगे हैं। सीकर जिला एजुकेशन हब के रूप में लगातार अपनी पहचान को आगे बढ़ाता जा रहा है। नीमकाथाना जिले से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का चयन भी हुआ है।


महला ने दो स्कूलों में कराए निर्माण कार्य :

सीकर जिले से पिपराली ब्लॉक के राउप्रावि डिंगली जोहड़ी बेरी के प्रधानाध्यापक मदनसिंह महला का चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक मदनसिंह महला ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल भामाशाहों के सहयोग से दो स्कूलों में लाखों रुपए के विकास व निर्माण कार्य करवाए हैं। उनके स्कूल का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा है और खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इन्होंने अपने पूर्व पदस्थापन स्कूल राउप्रावि मणासिया, लक्ष्मणगढ़ में भामाशाहों के सहयोग से निर्माण कार्य करवाए हैं। उन्होंने अपने स्टाफ व ग्रामीणों को भी सदैव पॉजिटिव रहकर कार्य करने की सीख दी है। स्कूल की ओर से स्पंदन-2023 वार्षिक पत्रिका निकाली, जिसका इन्होंने संपादन किया है।


जादूगर वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध है राजकमल

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में इस बार प्रदेश के करीब 150 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। पिपराली ब्लॉक के राउप्रावि उजीनसिंह का नाडा, बेरी के प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के लिए चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ सीकर जिले में अध्यापकों व बच्चों के बीच जादूगर वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध है। वे स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करते हुए शैक्षणिक कार्य करवाते हैं। जाखड़ का नवाचार प्रार्थना स्थलीय कार्यक्रम व अनूठी पुस्तकालय व्यवस्था राज्यभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने विद्यालय में भामाशाहों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे, प्रोजेक्टर, एलईडी, खेल मैदान में मिट्टी का भराव आदि के कार्य करवाए हैं। स्कूल में किचन गार्डन, वर्मी कंपोस्ट, बच्चों की बायोमीट्रिक उपस्थिति, बच्चों को हर साल दो बार शैक्षणिक भ्रमण पर ले जान, ट्रेकिंग आदि के नवाचार किए हैं।


स्कूल में खेल मैदान, टिनशेड के साथ ही नामांकन बढ़ाया :

राउमावि, बिडोली की भूगोल विषय की व्याख्याता हेमलता वर्मा का भी राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन हुआ है। हेमलता वर्मा ने स्कूल में भामाशाहों के सहयोग से कई निर्माण कार्य करवाए हैं। भामाशाहों के सहयोग से स्कूल में टिनशेड, खेल मैदान का विकास व अन्य कार्य करवाए हैं। उन्होंने शैक्षणिक कार्यों में भी कई नवाचार किए हैं और अपने विषय में श्रेष्ठ रिजल्ट दिया है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वृक्षारोपण, कोविड-19 में सहयोग, स्कूल में नामांकन बढ़ाने एवं ठहराव के लिए कार्य किए हैं।


नवाचारों के दम पर हमारे शिक्षकों ने बनाई शिक्षक सम्मान सूची में जगह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP BASIC NEWS

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें