Breaking

Primary Ka Master Latest Updates | Education News | Employment News latter 👇

गुरुवार, 11 मई 2023

RBSE : NCERT की किताबों में हुए बदलाव के आधार पर तैयार कराया जा रहा है सिलेबस, 1 माह में जारी करेगा बोर्ड

 

RBSE : NCERT की किताबों में हुए बदलाव के आधार पर तैयार कराया जा रहा है सिलेबस, 1 माह में जारी करेगा बोर्ड

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी अब एनसीईआरटी की विभिन्न पाठ्य पुस्तकों में हुए बदलाव के आधार नए शिक्षा सत्र के लिए पाठयक्रम तैयार करा रहा है। नए पाठयक्रम में मुगल काल के पाठ नहीं होंगे और अन्य पुस्तकों में जो अंश हटाए गए हैं, उन्हें भी शामिल नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि बोर्ड एक महीने के अंदर नया सिलेबस परीक्षार्थियों के लिए जारी करेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 50 लाख परीक्षार्थियों के ये सिलेबस काम में आएंगे। प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक एनसीईआरटी को पाठय पुस्तकों से ही अध्ययन कराया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने पूर्व की भांति प्रदेश में एनसीईआरटी के पाठयक्रम को ही लागू किया हुआ है।


एनसीईआरटी पुस्तकों में किए गए बदलाव, जो अब विद्यार्थी पढ़ नहीं पाएंगे

कक्षा 10 लोकतांत्रिक राजनीति-2: लोकतंत्र और विविधता, लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां पर पाठ हटा दिए हैं। • कक्षा 11 थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री से इस्लामिक लैंड्स, संस्कृतियों का टकराव और औद्योगिक क्रांति आदि पाठों को हटाया।

• कक्षा 12 इतिहास की किताब मुगल दरबार का इतिहास, किंग्स एंड क्रॉनिकल चैप्टर द मुगल कोर्ट्स (भारतीय इतिहास भाग सेकंड), राजनीति विज्ञान में पॉलिटिक्स इन इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस में इमरजेंसी पाठ में से कुछ पेज कम किए हैं। लोकप्रिय आंदोलनों का उदय पर एक पाठ अब नहीं पढ़ाया जाएगा।


बदलाव सिलेबस में भी नजर आएगा एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा के लिए इतिहास, नागरिक शास्त्र तथा हिंदी के सिलेबस में कुछ बदलाव किए हैं। इतिहास की किताबों से मुगल साम्राज्य से संबंधित पाठी को हटाया गया है।

इस पाठ्यक्रम के आधार पर ही बोर्ड परीक्षा 2024 होगी: सूत्रों के मुताबिक जो सिलेबस तैयार किया जा रहा है, इसके आधार पर ही पढाई होगी। इस सिलेबस के अनुसार ही बोर्ड परीक्षा 2024 में सवाल आएंगे।


12वीं में 70 से अधिक विषयों के सिलेबस बोर्ड द्वारा कक्षा

10वीं में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, तृतीय भाषा में उर्दू सिंधी, संस्कृत, गुजराती और पंजाबी के सिलेबस तैयार कराए जा रहे हैं। 12वीं कक्षा में विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स के अलग-अलग करीब 70 से अधिक विषयों के सिलेबस तैयार हो रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें